क्या करोगे जिंदगी में आकर?
जब हवा सा हो जाऊंगा।।
गर आओ तो बता देना।
उससे पहले सो जाऊंगा।।
क्या करोगे वो गीत सुनकर?
जब नफरत सा हो जाऊंगा।।
गर सुनो तो बता देना।
मैं रूठा सा हो जाऊंगा।।
क्या करोगे दिल में आकर?
जब तन्हा सा हो जाऊंगा।।
गर आओ तो बता देना।
मैं खाली दिल हो जाऊंगा।।
क्या करोगे वो अरमां लिखकर?
जब स्याही ना बन पाऊंगा।।
गर लिखो तो बता देना।
मैं खाली पन्ना हो जाऊंगा।।
क्या करोगे वो आग लेकर?
जब बुझता सा हो जाऊंगा।।
गर जलो तो बता देना।
मैं पानी सा बन जाऊंगा।।
क्या करोगे मुझको पढ़कर?
जब कोरा सा हो जाऊंगा।।
गर पढ़ो तो बता देना।
मैं गैर किताब बन जाऊंगा।।
©yash.more
Y