V

क्या लिखूँ?

मैं सपने लिखूँ या मै जगत लिखूँ?
मैं यात्री लिखूँ या मैं यात्रा लिखूँ?
लिखना ही तो है, तो मैं किस पर लिखूँ?
मैं पक्षी लिखूँ या मैं आकाश लिखूँ?
मैं जल लिखूँ या मैं अग्नि लिखूँ?
लिखना ही तो है, तो मैं किस पर लिखूँ?
मैं दीमक लिखूँ या मैं चट्टान लिखूँ?
मैं अपमान लिखूँ या मैं सम्मान लिखूँ?
लिखना ही तो है, तो मैं किस पर लिखूँ?
मैं साकार लिखूँ या मैं निराकार लिखूँ?
मैं भगवान लिखूँ या मैं शैतान लिखूँ?
लिखना ही तो है, तो मैं किस पर लिखूँ?
मैं संसार लिखूँ या मैं अंसार लिखूँ?
मै भोर लिखूँ या मैं सांझ लिखूँ?
लिखना ही तो है, तो मैं किस पर लिखूँ?
मै अवचेतन लिखूँ या मैं चैतन्य लिखूँ?
मैं आदि लिखूँ या मैं मध्य लिखूँ?
लिखना ही तो है, तो मैं किस पर लिखूँ?
मै सत्य लिखूँ या मैं असत्य लिखूँ?
मैं दृश्य लिखूँ या मैं अदृश्य लिखूँ?
लिखना ही तो है, तो मैं किस पर लिखूँ?
मैं कर्तव्य पथ लिखूँ या मैं आराम लिखूँ?
मैं बिम्ब लिखूँ या मैं प्रतिबिंब लिखूँ?
लिखना ही तो है, तो मैं किस पर लिखूँ?
हाँ, मुझे लिखना है, जरूर लिखना है,
सारा संसार मेरा है, मैं सारा संसार लिखूँ
🌹🌹🌹
©vicky