C

क्योंकि जीना भी एक कला हैं

जीने की लालसा ना थी
मगर यूँ जिंदगी फ़िज़ूल करना
शौक नहीं
दर्द और दुखों से सामना रोज़ का था
उसके डर से भाग जाना
वीरता नहीं
मरहूम नहीं था हक़ीक़त से
मालूम है ,मैं औरों सा नहीं
रब पर ऐतबार ही था
जो अब तक हारा नहीं
क्योंकि जिंदगी जीना भी एक कला है
इसमे मैं माहिर तो नहीं
फिर भी जी रहा हूँ
एक कलाकार सा ही सही!!
©candor