आज आप फिर मेरे ख्वाब में आए,
मेरे मन को फिर से जिलाए,
सपने में आप सिर्फ मुस्कुराते हो,
आप कुछ शब्द बोलते नहीं हो,
याद आपकी बहुत सताती है,
मम्मी भी खाना मुश्किल से खाती है,
शायद आपकी आत्मा को याद हमारी आती है,
छोड़ कर इक दिन जाना कुदरत का उसूल है,
अपनो को यूँ ही छोड़ कर जाना कितना अनुकूल है?
अगर आपको यूँ ही बार बार मिलने आना है, तो आप हमको छोड़ कर क्यों गए?
भगवान तुमसे जिंदगी भर शिकायत रहेगी, तुम अच्छे लोगो को अपने पास क्यों बुला लेते हो?
🙏🙏🙏
©vikasgarg
V