A

लाल इश्क़❤

Oh shit! These cramps are back 😞#PERIOD
इश्क़ तो हर किसी को ले डूबा है!
इसकी अतीत ही अजूबा है |
एक सुबह ऐसा आया
जब "आयरा" को उसके पास किसी के होने का एहसास हुआ!
नींद के पालने से उसे उठाया, शायद उसके इश्क़ का पहला साया???
एक अनोखा इश्क़ का पहला तोहफा...
जो बेवक्त उसे जगाया.. |
नींद के आगोश से उठी "आयरा"आंखों को खोली तो मिला बिस्तर पर एक लाल रंग का चोला?!
उसने कई दफा खुद को टटोला...
सहमी सी रह गई कुछ वक्त के लिए..
उस एक क्षण में आए सौ सवाल उस लाल रंग के लिए.. |
बहुत अजीब सी बेचैनी थी...
आयरा, उस लाल रंग को समझने में लगी थी.|
अचानक...... ❗
एक मिठी आवाज ने आयरा को समझाया :-
"ये लाल इश्क़ है नारित्व की, जो कहानी है इस संसार के अस्तित्व की|"
"ये सम्मान है तुम नारियों की, ये वजुद है लंबी चली आ रही पीढ़ियों की |"
"यह हर नारी के साथ होता है, महीने के कुछ दिन योनि से खुन निकलता है "
"अब तो ये हर महीने आएगा, एक नारी होने का एहसास दिलाएगा "
"अब हर महीने के सात दिन तुम्हे दर्द से गुजरना है, इस पीड़ा को सहना है"
आयरा,
यह तुम्हारे लाल इश्क़ की कहानी है, जो तुम्हारे नारी होने की निशानी है!! :)
#Be proud to be a woman❣
©akriti