J

लाल मिर्च

गुमराह करते गए
मुझे मेरी राहों से,
वो लाल मिर्ची-सा प्यार
जो हमने उनसे किया था ,
ये भी ना पता था उनको है
या नहीं ,
बस हो ही गया था जो होना था ,
बाते करने को दिल हर बार करता था ,
जब वो अक्सर सामने यूं रास्ते से गुजरता था ,
यूं अक्सर ही उसका ऐसे दीदार होता था ,
पर पास आते देख ,दिल घबरा उठता था ,
यूं लाल मिर्च सी जलन दिल में उठती थी ,
जब कोई उसके पास होता था ,
पर क्या करूं ना थी इतनी साहसी
क्योंकि मुझसे तो इजहार ना होता था।।।।।
वो लाल मिर्ची-सा प्यार
जो हमने उनसे किया था ।।।©jnaths
©jnaths