Y

Maa

सपनो को तुम मेरे रोज़ नयी उड़ान देती हो,
जब परेशान होता हूँ तब मुझे हसाने का काम करती हो।
मेरी जीत पर सबसे ज्यादा तुम खुश होती हो ,
लेकिन मेरी हार पे मुझे बेहतर बनने की सलाह देती हो।
कॉलेज से आने पर मुझे कितने ज़ोर से गले लगाती हो,
मै कितना खुशनसीब हुँ की माँ तुम मुझसे इत्ना प्यार करती हो।
शब्दों का अभाव पड़ गया है जो तुम्हारा मोल बता सके,
रब से दुआ करता हूँ की ये रिश्ता ऐसे ही गहरा होता रहे।
जब भी तुमसे दूर होता हूँ तुम्हारे फोन का इंतज़ार रहता है,
कैसे बताऊ तुमसे बात कर के एक अलग सा सुकून मिलता है।
दुनिया की सारी जायदाद बेकार है,
मेरा दिल तो बस आपकी एक मुस्कान के लिये बेकरार है।
तुम सुरीले संगीत की सरगम हो,
मेरे दिल के घावों की तुम मरहम हो,
चाहे बाहर का जितना स्वादिष्ट खाना खा लू पर तुम्हारे हाथ का जादू किसी मे नही आता है,
मेरा दिल तो बस तुम्हारे ही भोजन का स्वाद चखना चाहता है।
मांगने पे पूरी होती सारी यहां मन्नते,
खूबसूरती से तेरे फीकी पड़ जाए सारी जन्नते।
पापा की डांट से तुम मुझको बचाती हो,
फिर कोने मे ले जा के मुझे अच्छे से समझाती हो।
मेरा दोस्त मेरा गुरूर मेरा धर्म मेरी माँ,
मेरे सपनो की उड़ान मेरे हौसलों की दास्तान मेरी माँ,
आज मै जो कुछ भी हूँ उसे तूने ही तो बनाया है,
मुझे हमेशा बढ़ना भी तो तूने ही सिखाया है।
छोटी पड़ जायेगी समंदर की गहराई और आसमान की उचाई,
गिनाने बैठा अगर मै अपनी माँ की अच्छाई।
बस इतना कहना चाहूंगा की तुम मेरी शरीर की जान हो,
मेरे लिये तो तुम ही गीता,बाईबल और तुम ही खुरान हो।
मै अगर फूल तो तुम पूरे बगीचे के समान हो,
तुम ही मेरा गुरूर और तुम ही मेरी शान हो।
आशा करता हूँ की तेरी मुस्कान ऐसी ही बनी रहे,
गम सारे तेरे दूर हो और खुशियां तेरे पास रहे।
भरोसे पे तेरे मै खरा उतरना चाहता हूँ,
तेरे कदमो मे दुनिया की सारी खुशियां रखना चाहता हूँ।
©yoursut