जब मैं नन्ही सी बच्ची थी,
हर पल बस याद तेरी आती थी,
हर बात मैं माँ,बस बात तेरी ही होती हैं,
क्योंकि माँ तो बस माँ होती हैं!
प्यार में या डाट में,
चाहे मेरी हर मुस्कान में,
हर जगह बस माँ तू ही होती है,
क्योंकि माँ तो बस माँ होती हैं!
मेरा वो दोस्तो के पास गन्टो तक बैठना,
और तेरा मुझे वो बार बार कॉल करना,
लेकिन तेरा जितना ख्याल मेरा और कोई ना रखता हैं माँ,
क्योंकि माँ तो बस माँ होती हैं!
पापा की हर डाट मैं तेरा बीच मै यूं बोलना,
मुझे उनकी डाट से बचाकर उनका सारा गुस्सा सहना,,
शायद,इतना प्यार मुझे कोई ना करता है,
जितना तू बेशुमार करती है माँ,
क्योंकि माँ तो बस माँ होती हैं।
हर रोज मुझे क्या खाना है,
मुझसे 10 बार पूछना
मेरे कुछ ना कहने पर भी
बार - बार पूछना,,
इतनी परवाह मेरी कोई ना करता है माँ,
क्योंकि माँ तो बस माँ होती हैं!!
I LOVE YOU.....माँ ❤
©Monitawari
M