ईश्वर से की दुआओं का असर है मां
हृदय को सहलाता सुंदर सफर है मां
जहां है शुद्धता का आलिंगन ऐसी डगर है मां
प्रेममयी चमक दिखाती ऐसी नजर है मां
ममत्व के रसों से पूरित नहर है मां
आशीर्वाद बिखेरता हर पहर है मां
कोई व्यक्तित्व नहीं बल्कि आश्रय देता शहर है मां
©myemotions
M