M

मां का हृदय

मां का हृदय
शब्दों से परे जो अहसासों का समा है
बहती जहां ममता पूरित हवा है
जहां हर गहन दर्द की दवा है
जहां प्रेममय रस ही सदा बहा है
वो मेरी मां का हृदय ,
मेरे लिए एक सुंदर जहां है
हर कोई अनजान है उसे जहां से,
बस मेरा हृदय रूपी मुसाफिर ही ,
उस मधुरता पूरित जहां का गवाह है !!