मारना मरे हुए शख्स को बुरा होता है
कोई नहीं जिसका उसका खुदा होता है।
क्या मांगू मैं किसी से उधार जिंदगी
मांगने से किसका यहां भला होता है।
किसी का किसी को नहीं चाहिए मज़ाक बनाना
हर आदमी अच्छा मगर वक्त बुरा होता है
बनाने वाला एक मगर चेहरे हैं अलग अलग
उसी तरह किस्मत से अमीर तो कोई फ़कीर होता है।
मेरी जां मेरी मुफलिसी से घबराकर साथ न छोड़ो
इक ग़रीब के जिस्म में ही सच्चा दिल होता है।
क्यूं अनुराग अपनी तबाही का करूं किसी से शिकवा
जितना लिखा है तकदीर में वही अदा होता है।
©anuragrahi
S