J

"माटी का पुतला माटी मे मिल जायेगा"

जो पाया तूने यहाँ, वो सब यहीं रह जायेगा,
सब खत्म हो जायेगा,सब मिट्टी हो जायेगा।१।
तू कुछ बचा  न  पायेगा, घर  तक  ढह जायेगा,
सब  खत्म  हो जायेगा, सब  मिट्टी हो जायेगा।२।
भूख दफ़न हो जायेगा,खून पानी हो जायेगा,
सब खत्म  हो जायेगा,सब मिट्टी हो जायेगा।३।
मोह माया छोड़ दे तू,पाँच तत्वों का शरीर तक,
सब  खत्म हो जायेगा, सब  मिट्टी  हो जायेगा।४।
शरीर साथ छोड़ जायेगा,आत्मा अमर हो जायेगा,
सब  खत्म   हो  जायेगा,  सब  मिट्टी  हो जायेगा।५।
 
जीवन सब का काठ का टुकड़ा,आँच लगे जल जायेगा,
सब   खत्म   हो   जायेगा,   सब   मिट्टी   हो   जायेगा।६।
अपने   ही  तुझेको, हाथों  से  अपने   जलायेगा,
सब  खत्म हो  जायेगा,  सब  मिट्टी  हो जायेगा।७।
थोड़ी देर आँसू बहालेगा,फिर घर लौट जायेगा,
सब खत्म हो  जायेगा, सब  मिट्टी  हो जायेगा।८।
चिता राख  हो जायेगा, अस्थि गंगा  में  बह   जायेगा,
सब   खत्म   हो    जायेगा,  सब   मिट्टी  हो  जायेगा।९।
दुनिया की रीत निभायेगा, सब तुझे भूल जायेगा,
सब  खत्म  हो  जायेगा,  सब  मिट्टी  हो जायेगा।१०।
अपने लिए तो जीता है,दूसरों के काम कब आयेगा,
सब  खत्म  हो  जायेगा,  सब  मिट्टी   हो   जायेगा।११।
कभी सोच,क्या लेकर आया था,तू क्या लेकर जायेगा,
सब   खत्म   हो   जायेगा,  सब   मिट्टी   हो   जायेगा।१२।
खाली हाथ आया था,तू खाली हाथ चला जायेगा,
सब  खत्म  हो  जायेगा,  सब  मिट्टी  हो  जायेगा।१३।
सब माटी का पुतला है, सब माटी में जायेगा,
सब खत्म हो जायेगा, सब मिट्टी हो जायेगा।१४।
सुख की  चिंता छोड़ , तू  दुःख  को  गले  लगायेजा,
एक दिन दुःख तो एक दिन सुख,नीत आए-जायेगा।१५।
मैं,तू,न कुछ रुकेगा,जीवन का कालचक्र चलता जायेगा,
एक  दिन  सब खत्म  हो जायेगा, सब मिट्टी हो  जायेगा।१६।
स्वार्थ छोड़ के निःस्वार्थ भाव से,सब को गले लगायेजा,
सब   खत्म   हो   जायेगा,   सब   मिट्टी   हो   जायेगा।१७।
अपना कर्म किये जा प्यारे, तेरा कर्म ही तेरे साथ जायेगा,
सच है, एक दिन सब मिट्टी हो के, मिट्टी  में मिल जायेगा।१८।
©jitenrawat