V

मैं मज़े में हूँ!

मैं मज़े में हूँ!

न किसी की नज़र का बोझ, न किसी की बात का ज़हर,

मैं अपनी ही धुन में हूँ, अपने मज़े में हूँ।

न किसी की तालियों की भूख, न किसी के तानों का असर,

मैं अपनी ही राह में मगन, अपने मज़े में हूँ।

न किसी शख्स से मोहब्बत, न इस तन्हाई से डर,

मैं अपने भरोसे का मुसाफिर, अपने मज़े में हूँ।

न किसी हार का ही दुःख, न किसी जीत की खबर,

मैं जैसा हूँ, उसी में मुकम्मल बस अपने मज़े में हूँ।

© Visha Saini

.