V

मैं तो केवल....

मैं तो केवल एक तथ्य हूं
सदियों से बदनाम हुआ हूं ,
किसी एक के नही सभी के 
हाथों से मै छला गया हूं ।
भला ,बुरा ,बीता और गुजरा 
दगाबाज धोखा देता हूं ,
कभी किसी का नहीं हुआ 
हरदम ये सुनता रहता हूं ।
बिना किसी उपनाम के मेरी 
अपनी कोई पहचान नहीं है ,
रोया और हंसा इकले ही 
तुमको ये भी ज्ञात नहीं है ।
सदियों इतिहासो में दबकर
तेरे हाथो पलटा जाता हूं ,
भला बुरा सुनता रहता हूं 
पर फ़िर से वापस आता हूं ।
मै तो सिर्फ 'समय ' हूं तेरा 
कभी नहीं बीता करता हूं 
मेरी तो पहचान तुम्हीं हो 
मैं तुमसे कब जीता करता हूं ……!!
🌹🌹🌹
©vikasgarg