M

" मौसम "

सुंदर दृश्य आज साकार हुआ...
जब नभ मे धड़कन का संचार हुआ....
और हमारे कानों में उसका गुंजायमान हुआ....
नभ की सुंदरता में हमारे चेहरे का ऊपर की ओर रुझान हुआ....
अचानक चेहरे पर ठंडेपन का एहसास हुआ....
और पानी की बूंदों का मनमोहक वार हुआ....
जिससे हमारा भीतर गीलेपन से तार हुआ...
हवा के झौको संग बूंदों का प्रहार हुआ ....
मिट्टी की महक का सांसो की गहराई से मिलनसार हुआ..
हमारा मन उस क्षण एक प्रफुल्लित बाग हुआ ....
कुछ क्षण में आसमान थोड़ा साफ हुआ ...
और उस दृश्य को भरकर हमारा मन धनवान हुआ..||
©myemotions