M

" मौसम "

मौसम के मिजाज का अलग ही अंदाज है
सूरज की तपन में हुई यहां बरसात है
बादलों के भारीपन में राहत की सांस है
बूंदों की छुअन का हर जर्रे में एहसास है
पौधों की पत्तियों पर रंगों की साज है
पंछियों के पंखों में नमी का आभास है
बूंदों को अपनी सोच में जमा कर बुझाते वो अपनी प्यास है फसलों के जलते तन को ठंडक की सौगात है
मिट्टी के हर कण का बूंदों से मिलान है
मेरे भीतर की गहराइयों में उस सुगंध की मिठास है
सुगंध से मनमोहक हृदय में आनंद की मुस्कान है
बूंदों के स्पर्श से मेरे रोम रोम में आनंदित बहते प्राण है आंतरिक की अनुभूति के गहरे हुए निशान है
लगता है जैसे ईश्वर की मुस्कुराहट का मिला यह प्रसाद है
©myemotions