M

मौसम

बादल बुन्दो की चादर ओढ़े फिरता है ,
और पौधों के पत्तों को गीला करता है....
पहाड़ों को छुअन का एहसास देता है ,
और सागर की वृद्धि का छलावा करता है...
मन के भीतर दीदार की भूमि को उपजाऊ करता है ,
और धीमे-धीमे पलकों को बंद करने का आदेश देता है...
गहरी सांसो में सर्द हवाओं की शीतलता भरता है .....
आराम की शैय़या से मुक्त प्रकृति प्रेम का भाव देता है.||
©myemotions