S

मेरे जौहर है या ज्वाहारात है दुसरा क्या है।

मेरे जौहर है या ज्वाहारात है दुसरा क्या है
जिंदगी अभी सलामात है दुसरा क्या है।
कोई बेपर्दा चले या चले लगाकर चेहरे पर नकाब
अपनी अपनी खयालात है दुसरा क्या है।
जलाया हमनें खुद से अपने आशियाने को
कबुल मेरी खुराफात है दुसरा क्या है ।
कुछ लोग यहां नूर-ए-सहर ढुंढ रहे हैं
बस अंधेरी सी रात हैं दुसरा क्या है ।
मैं तकदीर के चेहरे की शिकन देख रहा हूँ
जेहन में कई सवालात है दुसरा क्या है ।
मुहब्बत भी अजब एक पहेली है अनुराग
अश्कों से भरी रात है दुसरा क्या है।
©anuragrahi