S

मेरे जिंदगी में अब प्यार का मौसम नहीं आएगा।

मेरे जिंदगी में अब प्यार का मौसम नहीं आएगा
तुम दुर जो चली गई हों बहार का मौसम नहीं आएगा।
अब किससे गुफ्तगू करूं मैं और किससे जुस्तजू करूं
इस दिल को तुमसे इसरार का मौसम नहीं आएगा।
एलबम में ही देख कर अब जताउंगा अपना प्यार
जीवन में किस्मत को इज़हार का मौसम नहीं आएगा।
मैं अपने ख्वाइशों को दिल में दफ़न कर लूं तो चलूं
तकाजा-ए-इशक के इकरार का मौसम नहीं आएगा।
तुमने तोड़ कर रिश्ता कह दिया पल भर में अलविदा
अब कभी इस गमगुसार का मौसम नहीं आएगा।
आज तेरा ये दिलबर ये अनुराग कितना मायूस हैं
इससे ज्यादा जिंदगी में खुसासार का मौसम नहीं आएगा।
©anuragrahi