S

#मेरे प्यार की कहानी

होके तुझसे दूर,
दिल की तन्हाई बयां करता हूं,
तेरे बगैर इक पल भी,
जीता न मरता हूं,
आरज़ू करता हूं तेरे आने की,
ख्वाइश नहीं कुछ और इस दीवाने की,
अकेले जब रातों में होता हूं,
कभी जगता तो कभी सोता हूं,
फिर भी तुझसे यही कहना है,
तेरे बिना अब नहीं रहना है,
बस तुझसे दूर होके,
दिल की तन्हाई बयां करता हूं,
तेरे बगैर इक पल जीता न मरता हूं,
तुझे भूलने की कोशिश में,
दिल में आग लग उठी है,
फिर से तुझे मिलने की,
आस जग उठी है,
रहता हूं दूर तुमसे,
क्या हाल है मेरा,
तुझसे अपने दिल की ये बात कहता हूं,
होके दूर तुझसे,
दिल की तन्हाई बयां करता हूं।।
©silentsk