S

मेरी वफ़ा ने आज तक किसी को खफा नहीं किया।

मेरी वफ़ा ने आज तक किसी को खफा नहीं किया
खुद को तबाह कर लिया किसी का बुरा नहीं किया।
कैसे कहें कि आपको, हमसे है वास्ता कोई
आपने तो हमसे आज तक,कोई गिला नहीं किया।
याद गर न हो आपको, तो याद आप कर लिजिए
आपने उस हालात का,अब तक क़र्ज़ अदा नहीं किया।
खुराक़-ए-ज़ख्म देना बहुत हकिम-ए-वक्त को है अज़ीज़
आपने क्या है सोंचा कभी, आपने कम इससेे नहीं किया।
सामने गर मेरे सवाल हों तो मैं यही ज़बाब दूं
आप बहुत शरिफ है, आपने क्या नहीं किया।
©anuragrahi