एक महामारी,
जिससे डरती दुनिया सारी
वैसे तो यह अनजान बहुत है,
पर जानें इसने करोड़ों की वारी।
कोरोना नाम से प्रचलित बहुत है,
दुश्मन इसके खड़े बहुत हैं,
परंतु सरताज का रूप लिए, इन महाशय के
मानव जात को मिटाने के प्रयास बहुत हैं।
लगा लॉकडाउन पूरे विश्व में
सामाजिक दूरी, क्वारन्टाईन, स्टे सेफ के नारे लगते हर देश में
आरोग्य सेतु, उमंग, आयूष, कवच,
आदि संकलित हैं भारतीय सरकार के ऐप्स कोश में।
वैसे तो इसमें नुक्स बहुत हैं,
मगर इसी से जाना की प्रकृति की शक्ति में दम बहुत है
सर्वाधिक खूंखार जानवर, मनुष्य की यह है प्रवृत्ति,
चाहे गंगा, यमुना या सरस्वती ही क्यों ना हों,
सांसें मनुष्य की प्रकृति विनाश में ही हैं अटकती।
सार्स- कोव २ की है बस इतनी सी कहानी,
की ना है कोई इलाज़, ना है कोई वैक्सीन और ना ही है किसी की ज़िम्मेदारी,
मोदी, ट्रंप, पुतिन और जस्टिन,
की ही है सम्पूर्ण जनता आभारी।
द्वारा - किरन शर्मा
( एक सशक्त नागरिक)
©kiran.s
K