M

"मीठा शोर"

वह शोर कुछ मीठा होता है.....
जब प्रातः काल पक्षियों का कलरव होता है
और सहसा- सहसा वह हृदय को छूता है
जब अंतर्मन में शांति का पहरा होता है क्योंकि अनचाहे शोर का माध्यम ग्रह बंदी में होता है
वह शोर कुछ मीठा होता है......
जब उनकी वार्तालाप में श्रवण इंद्रियों का ध्यान मुग्ध होता है, और मस्तिष्क उनकी भिन्नता की पहचान करने में लीन होता है
वह शोर कुछ मीठा होता हैं......
वह शोर कुछ मीठा होता है......
©myemotions