पापा मैं आपसे कुछ कहना चाहता हूँ।
पापा मैं आपके साथ बैठना चाहता हूँ.
आपसे बहुत कुछ कहना चाहता हूँ..
अपने दर्द बयाँ कर रोना चाहता हूँ।
पापा मैं आपसे सब सीखना चाहता हूँ
जब भी दिल घबराता है..
आप को ही याद करता हूँ..
‘BE STRONG ‘पापा ने कहा था
ये ख्याल आते ही शांत हो जाता हूँ।
कभी कभी आप की बात बुरी लगती थी
मैं आपसे लड़ना चाहता हूँ।
पापा मैं आप से एक बात कहना चाहता हूँ।
मैं कई बार अकेला सा पड़ जाता हूँ..
मैं आप को आवाज़ लगाना चाहता हूँ।
पापा मैं आप को बहुत चाहता हूँ
हाँ, मैंने कभी नही बताया ..
मगर मैं आप के जैसा बनना चाहता हूँ।
पापा मैं आप से कुछ कहना चाहता हूँ….!
I MISS YOU PAPA
🌹🌹🌹
©vikasgarg
V