मानुष जन्म मिला क्या हमको,
लम्बी नींदें सोने को?
या मानुष जन्म मिला औरों की,
राह में कांटें बोने को?
मानुष जन्म मिला क्या केवल
हंसने और हंसाने को?
या मानुष जन्म मिला है अपने
दुखड़े सिर्फ सुनाने को?
मानुष जन्म मिला मात्र क्या
भोजन- वस्त्र जुटाने को?
या मानुष जन्म मिला सिर्फ
बच्चे धरती पर लाने को?
क्या यूं ही खा -पीकर , खेल कर,
मानुष जन्म गंवाना है?
या अन्य जीव-जंतु से ऊंचा
रुतबा भी कोई पाना है?
मानुष जन्म का मकसद क्या है?
हम कभी तो सोच विचार करें।
बड़ी दुर्लभ मानुष देह'
हम यूं ही न इसे बेकार करें।
©maahisingh
M