मेरा प्यारा मोबाइल, मेरा दुलारा मोबाइल,
रंग काला चेहरा रंगीला,
एक आंख वाला चमकीला,
छोटा पेट कितना भी खाए,
जितना खाए सारा पचाए,
पहले हाथ की घड़ी खाई,
फिर जेब की डायरी,
कैलेंडर खाया टॉर्च खाया,
खाया किताबों का ज्ञान,
खाये पेट भरकर बिजली,
सिर्फ 5 घंटे चलता,
फिर भी कितने काम कराता है,
घर बैठे दुनिया की सैर कराता है,
कभी तो फोटोग्राफर बनाता है,
मेरे दोस्तों से बात करवाता है,
मेरा प्यारा मोबाइल, मेरा दुलारा मोबाइल
विकास गर्ग
©vicky
V