M

" मरहम "

दर्द की गहराई में,
मां का अहसास है
अश्रुओ की लिखावट में ,
उनका ही अनुवाद है
घाव की असहनीयता में,
उनका मरहम सा दुल्हार है
हृदय की भावुकता में,
उनका दृढ़ विचार है
साया ही उनका ,
हर तकलीफों पर प्रहार है
उनके हृदय में ,
सरल जीवन का संचार है
झांकता हूं जब भी उनमें तो लगता है ,
यही ईश्वर के स्वरूप का साक्षात्कार है...
©myemotions