चाहत को मत तौलो तुम सिक्कों से
ये सौदा दिल का है दूर रहो बिक्कों से
खेल जाते हैं जो जज्बातों से
कुछ नहीं लेना है उनकी बातों से
जो जिस्म का सौदा करते हैं
दुनियां उनके लिए एक बाजार है
रूप जवानी बेच देते हैं
उनका यही तो व्यापार है
समझने के लिए प्यार को
दिल मोम का रखना होगा
चाहत को दिल में संजोकर
रस्मे उल्फत निभाना होगा
चीज है बेशकीमती और अनमोल
सिक्कों से कभी प्यार को मत तौल
©abhidilse
A