N

मतलब

मतलब की बात किया कर मुझे सारी दुनियां न दिखा
ये न समझ बेवकूफ हूं मैं मुझे बेमतलब की बातें न बता
कौन इस दुनियां में बिन मतलब के जीता है
कितना भी मजबूर हो जिंदगी को तरसता है
है खूबसूरत बडी जिंदगी जहन्नूम न बना
मतलब की बात कर मुझे सारी दुनियां न दिखा
तेरे बगैर भी जीते आए हैं आगे भी जी लेंगें
जहर हर मोड पीते आए हैं आगे भी पी लेंगें
कुछ करना है अगर तो मुझे रास्ता दिखा
मतलब की बात कर मुझे सारी दुनियां न दिखा
किस्मत ने है मिलाया कुछ तो होगा साया
हर एक मोड पर तूने है मुझको आजमाया
अब तेरी आ ग्ई है बारी यूं बहाने न बना
मतलब की बात कर मुझे सारी दुनियां न दिखा
अपनी हीं सुनाई है अब मेरी भी सुन
मेरे लिए आसमां से कुछ सितारे चुन
कुछ कोशिश मैं करूं कुछ ख्वाब तू बुन
यूं हीं चलते चलते राहों में नखरे न दिखा
मतलब की बात कर मुझे सारी दुनियां न दिखा
©abykv