P

मुझे अच्छा लगेगा..!!

कुछ दिल की बातें है, जो जुबां बयां नहीं करती,
तुम समझ लो इन्हें, तो मुझे अच्छा लगेगा,
ख़ामोशी अदा नहीं होती, एक बयांन होती है,
जिसे तुम सुन लोगे कभी, तो मुझे अच्छा लगेगा,
काफ़ी वक़्त लगा मुझे, ख़ुद को समझने में,
तुम्हे इतना वक़्त ना लगे, तो मुझे अच्छा लगेगा,
कोई तरीका नहीं मिलता, तुमको बताने का,
ख़ुद से जो जान लोगे मुझे, तो मुझे अच्छा लगेगा..!!
©priya_vish