A

# मुझे अच्छा लगता है !

बेखयाली के लम्हों में, यूंहीं तेरा खयाल आया जाने का,
वो एहसास, मुझे अच्छा लगता है ।
घिर जाऊं जो सावन की घटाओं से,
काश तेरे साथ होने का वो एहसास, मुझे अच्छा लगता है ।
नींद ना आए जब रातों में,
तो तेरी तसवीर देखकर मुस्कुराने का वो एहसास, मुझे अच्छा लगता है ।
गर अधूरा सा महसूस हो कभी ख़ुद में,
तो तेरी दोस्ती निभाने का वो एहसास, मुझे अच्छा लगता है ।
गर रूठ जाऊं कभी हालातों से,
तो तेरा मुझे कस कर गले लगाने का वो एहसास, मुझे अच्छा लगता है ।
रहते तो बहुत दूर हो हमसे,
पर पास ना होकर भी पास होने का वो एहसास, मुझे अच्छा लगता है ।
# A star ⭐ ...
©a_star