A

मुझे दे दो..

रख लो मेरे हिस्से की भी खुशी
और अपने गम मुझे दे दो
तुम्हीं जिंदगी हो जन्नत हो मेरी
जो भी हो भरम मुझे दे दो....
तुमसे फसले बहारा है
तुमसे दिलकश नजारा है
अपनी तमन्नाओं की फेहरिस्त
मेरे सनम मुझे दे दो........
नजर जिस ओर भी जाए
तुम्हें बस तुम्हें ही पाए
करो आबाद दिल की दुनिया
बाकी के सितम मुझे दे दो.....
कभी बारिश की बूंदों में
कभी सूरज की किरणों में
कभी चंदा में कभी तारों में
कभी लाखों में हजारों में
तुम्हें देखता रहूं पैरहन
बस कुछ ऐसा करम मुझे दे द़ो.....
ये जीवन इक कहानी है
बहता झरने का पानी है
तू मेरी इक्को हीर नूरानी है
मैं शायर तू मेरी गजल सुहानी है
यूं हीं कट जाए संग सफर तेरे
साथ देने की कसम मुझे दे दो......
©abhidilse