S

मुझको मेरे जज्बातों पर हंसी आती है।

मुझको मेरे जज्बातों पर हंसी आती है
उल्फत के मेरे ख्यालातों पर हंसी आती है।
किसी की चाहत में ख्वाब बुनते रहना
गुजरे हुए उन रातों पर हंसी आती है।
उन्की एक झलक के लिए घंटों इंतजार करना
अब तो उन मुलाकातों पर हंसी आती है।
वस्ल-ए-यार पर अश्कों से आंसू टपक पड़ना
तन्हाई में अब उन हालातों पर हंसी आती है।
व्हाटसअप चेक करना और घंटों चाटिंग करना
अब बेवफा की हर बातों पर हंसी आती है।
©anuragrahi