S

मुझको टुटा हुआ मेरा आईना दे दो।

मुझको टुटा हुआ मेरा आईना दे दो
दिवार खाली हैं टुटा सही आईना दे दो।
संवरने की जरूरत तो नहीं है अब मुझे
दिल के ज़ख्मों को देखना है मेरा आईना दे दो।
गहरे जख्मों को महफूज नहीं रख पा रहा दिल
पट्टीयों में छुपाना है मेरा आईना दे दो।
होश आया जब तक चोट खा लिया था दिल
ज़ख्म कहाॅं है भरे कहां खाली हैं मेरा आईना दे दो।
तसव्वुर में नहीं आएं वो और न कभी सपनों में
इसी पोशिश में रहना है मुझे मेरा आईना दे दो।
उसने दिल की बात कह दी ये अच्छा हुआ अनुराग
अश्कों से भीगी हुई है आंख मेरा आईना दे दो।
©anuragrahi