मुमकिन है किसी से मिल लेना
किसी का हो जाना मुश्किल है
मुमकिन है किताबों को पढना
साइंसदान हो जाना मुश्किल है
मुमकिन है किसी के दिल को पढना
किसी का दिल हो जाना मुश्किल है
मुमकिन है तन की खूबसूरती छलकाना
मगर मन की खूबसूरती दिखाना मुश्किल है
मुमकिन है अंधेरे में दीपक जलाना
मगर आंधी में दीपक जलाना मुश्किल है
मुमकिन है दिखा देना अपनी औकात
अपने दिल की रहनुमाई मगर मुश्किल है
प्यार कर के छोड देना है बहुत मुमकिन
मगर प्यार को अंत तक निभाना मुश्किल है
©selfmade
A