M

"मुस्कुराहट का पैमाना"

मुस्कुराहट का पैमाना जब ह्रदय पर छाया ,
तो उसे जानने के लिए ह्रदय ने उत्सुकता को पाया ,
दामन था उसका प्रकृति में समाया ,
फिर आंखों ने जब हर कण में उसे ही अपनाया ,
तो बिखरती उसकी काया का मनमोहक रूप आया ,
हर जगह मुस्कुराहट का ही बादल गड़गड़ाया ,
और खुशियों की बूंदों से हर कतरा गुनगुनाया ,
कल्पनाओं के बादल ने क्या खूब रंग दिखाया,
की भीतर के आंगन ने इस माया को सुलझाया ,
जहां नजर में ही खुशियों का पहर था समाया,
हमारी आंखों से टपक कर ही खुशियों में इस दृश्य को दिखलाया..
जानने का भाव जब जब भी आंखों में समाया,
तो ईश्वर ने उसे दिखाने में पल भर भी ना लगाया..
©myemotions