S

न पता था हमें कि वो दिन भी आएगा।

न पता था हमें कि वो दिन भी आएगा
इस तरह हर कोई साथ छोड़ जाएगा।
वो चुड़ियों की खन खन ओ पायल की छन छन
सच कहता हूं कि वो बहुत याद आएगा।
कभी रात में अकाएक मेरे मोबाइल का बजना
तसव्वुर में तेरी इस दिल को घबराएगा।
इश्क में हमनें खुशी की कितनी कुर्बानीयां दी
सोंच कर ये दिल अब बहुत पछताएगा।
अगर हो सके तो इक बार मेरे सामने तो आ जाओ
दिल चिर के ये नाचीज़ दिल का राज बताएगा।
मौत का खौफ मुझे नहीं तेरी वफ़ाओं का डर है
छोड़ कर तुझे अनुराग खुदकुशी कैसे कर पाएगा।
©anuragrahi