जीतता हैं बस दुनिया से
कभी खुद को भी दे हरा..
उसी का नाम जिंदगी.........
रूलाने पे टिके हैं सारे के सारे
तू एक बार दे मुस्करा...
उसी का नाम जिंदगी.........
अकेले घूमी है दुनिया सारी
कोई साथ तेरे आए...
उसी का नाम जिंदगी........
फिर एक बार उंगली पकड़
मेला देखने जाए.....
उसी का नाम जिंदगी.......
आंसू बहते रहे पर दिल
मेरा न रोए...
उसी का नाम जिंदगी.......
फिर एक बार अपनी माँ
कि गोद मे सोए...
उसी का नाम जिंदगी.......
तू हो न हो मेरा बस
दिखता रहे युही..
उसी का नाम जिंदगी.......
मशहूर होना गंवारा नहीं
अक्षत लिखता रहे युही...
उसी का नाम जिंदगी.......
©akkshat28
A