V

नींद

इक नई सुबह की आस लेकर नींद के आगोश में चले जाते हैं,
नींद के आगोश में कुछ पलों के लिए दुनिया को भूल जाते हैं,
लगता है जगदम्बा खुद निद्रा देवी बनकर आ गयी है,
माँ की गोद में दिनभर की थकान मिट गयी हैं,
भारतीय संस्कृति ने तो निद्रा को भी देवी बताया है,
निद्रा योग से भगवन् तेरी निकटता का अहसास पाया है,

भगवन् तुम देते ना निद्रा योग,
ना जाने कितने लग जाते रोग,
निरोगी बनाने के लिए भगवन् तूने निद्रा को बनाया,
धन्यवाद तेरा भगवन्, तूने शारीरिक थकान को मिटाया।
विकास गर्ग
©vicky