M

" पितृ दिवस "

जिनके रक्त के अंश हमारे रक्त में समावेश है
जिनके सानिध्य में रहने कि ईश्वर ने दिए आदेश हैं
जिनके भावो में हमारी अभिलाषा की पूर्ति ही शेष है
जिनकी कर्मठता में त्याग और करुणा के अवशेष है
हमारे व्यक्तित्व के आंगन में ,
उनके हृदय के साक्ष्यों का ही निवेश है
जिनके साए में ईश्वरीय परिवेश है
पितृ दिवस के अवसर पर,
उनके हृदय को समझना ही विशेष है ।।
©myemotions