V

पल-पल

पल पल तुझको ही सोचूँ,
पल पल तुझको ही निहारु,
भर लूं तुझको अपनी बाहों में,
पलकों पर तुझको बिठा लूं ,
लबों से बस तेरा नाम लूं ,
हर सांस में तुझको पा लूं ,
सजदा तेरा ही करते रहना है,
ना जुदा तुझसे कभी होना है,
जिंदगी का काफिला जाए जहां तक,
बस तेरे संग ही रहना है
भगवान! बस तेरे संग ही रहना है
🌹🌹🌹
©vicky