D

❤️❤️💞💞💞😍

आज तो ऐसा आलम है,
तन्हाई में भी मुस्कुराये हैं।
तेरे साथ बिताए कुछ पल,
लबों पे मुस्कुराहट लाये हैं।
क्या कहें , कैसे कहें,
कुछ भी तो न लिख पाएं हैं।
आज तो ऐसा आलम है,
तन्हाई में भी मुस्कुराये हैं।
कुछ असर तो है तेरी बातों में,
यूँही नहीं फूल खिल आये है।
तेरे साथ बिताए कुछ पल,
लबों पे मुस्कुराहट लाएं हैं।
कैसे लिख दूँ यह भी,
कि खुदा को छूकर आये हैं।
आज तो ऐसा आलम है,
तन्हाई में भी मुस्कुराये हैं।
तू खुश रहे आबाद रहे,
बस यही दुआ कर पाये हैं ।
तेरे साथ बिताए कुछ पल ,
लबों पे मुस्कुराहट लाये हैं।
कैसे कह दूँ अब तुझे,
तेरे खयालों में घण्टों बिताये हैं।
आज तो ऐसा आलम है,
तन्हाई में भी मुस्कुराये हैं।
©deeprichu