M

"प्रेम वाक्य"

"प्रेम वाक्य"
मेरी किताब का एक महत्वपूर्ण पन्ना हो तुम
जिसका धुंधला है रंग जिस पर फैली है स्याही जिस पर सिलवटे हैं छाई
यह हमारी किताब का सबसे कमजोर पन्ना है क्योंकि इसे पलटने की ह्रदय ने कभी इच्छा ना जताई,
इस पर हमने हमारे समय की घड़ियां है बिताई
लिखे हैं हमने और भी कहीं पन्ने पर इस पन्ने से आगे बढ़ने की हिम्मत परिस्थितियों ने है हमें दिलाई
लेकिन हमारे हृदय ने इसके लिए सदैव नाराजगी है जताई यह धुंधला मटमेला सा पन्ना हमने अपने प्रेम से बुना है जिसे हमारे हृदय में चुना है और यही उस प्रेम की मनमोहकता है जिसे हमने कई कवियों की पंक्तियों में सुना है!!