V

पत्नी बड़ी ही विशेष प्राणी

पत्नी बड़ी ही विशेष प्राणी
होवे भैयाजी इस संसार में
पति करे जिंदगी बेकार
सच्चे प्यार के इन्तजार में
प्यार मिले रति रति
मिले खूब प्रवचन
लगता इसके ताने सुनने को
लिया पति ने जनम
नखरों से इसके थर्राये
दिल का पुर्जा पुर्जा
कहीं बेचारे बर्बाद हुए
लेकर इसके खर्चे हेतु कर्जा
धीरे धीरे इसकी डांट
बनाती जाती वफादार
और बात बात पे समझाना
बना देता समझदार
इस प्रकार से पत्नी
पति को करती है प्यार
जिसकी करे इससे ज्यादा
वह जल्दी जाये स्वर्ग सिधार
🌹🌹🌹
©vikasgarg