V

पुलिस को बुरा कहा तो...

पुलिस में इंसान की बात सुनकर भगवान जोर से हँसा। 
इस इंसानी राम की मूर्खता पर अच्छे से दो थप्पड़ जड़ा।।
दो थप्पड़ जड़कर पुचकारा फिर प्यार से। 
बोला देशभक्त नागरिक बनो, मत डरो अत्याचार से।
अत्याचार से बचने के हेतु धन या नाम कमाओ। 
लगे फिर हो रहा अन्याय तो न्याय का दाम बढ़ाओ।।
बढ़ता दाम सुनकर पुलिस के अंदर इंसान दिखेगा। 
और रख दिया दाम पूरा सच में इन्साफ भी मिलेगा।।
दिखेगा इन्साफ भारतीय पुलिस सच्ची अच्छी नजर आएगी। 
यदि पुलिस को बुरा कहा तो उसकी ही नजर लग जाएगी।।
©vikasgarg