N

प्यार को चाहिए क्या?

प्यार को चाहिए क्या?
एक विश्वास, एक भरोसा
कुछ वादे इरादे, कुछ कसमें
कुछ पलों का साथ
हसीन सी मुलाकात
झंझावातों में भी हाथ में हाथ
जग चाहे हो जाए विरूद्ध
एक दूसरे की बांहों में हो शुद्ध
कुछ शिकवे भी हो
कुछ शिकायत भी हो
प्यार की रवायत भी हो
एक दूसरे के हमदम, हमराह
एक दूसरे की हर पल चाह
उम्र की कोई न दरकार हो
हाथ में हाथ हमेशा सरकार हो
प्यार अगर सच्चा है
तो रब उसमें बसता है.....
©newera