A

प्यार को प्यार रहने दो

बढो आगे और उसे भी बढने दो
प्रयोग न करो प्यार को प्यार रहने दो
एक एहसास है मखमली मखमली
एक जिंदा मिशाल है चुलबुली चुलबुली
महसूस दिल से करो व्यवहार रहने दो
प्रयोग न करो प्यार को प्यार रहने दो....
जीने की तमन्ना है ये बागे बहार भी है
शोखे बुलबुल भी है साजे श्रृंगार भी है
कायनाते वफा में इसका एतबार रहने दो
प्रयोग न करो प्यार को प्यार रहने दो.....
लवों की हंसी है..दिलों का शूकून है ये
खूबसूरत सा उमडता हुआ जूनून है ये
पास है तो दुनिया को बना देता है रंगीन
नहीं हो साथ तो हो जाते लोग गमगीन
दिल में कोई नफरत औ तकरार न रहने दो
प्रयोग न करो प्यार को प्यार रहने दो....
जो कहा है वो करके देखो तो सही
मानव जनम न मिलेगा दोबारा कभी
सांस रखो तो एहसास भी रखा करो
दिलों में इंसानियत के जज्बात रखा करो
दुनिया में अमनो चैन का बाजार रहने दो
प्रयोग न करो प्यार को प्यार रहने दो....
©abhidilse