A

प्यार मांगता है

प्यार करते हो अगर
तो हमेशा देना सीखो
हंसना सीखो, महकना सीखो
मगर कभी भी मत रोना सीखो
प्यार..प्यार हीं नहीं
बहुत कुछ मांगता है
अगर पास तेरे हो नहीं
तो पलटी भी मारता है
प्यार सिर्फ रूप देखता नहीं
प्यार तो तुममें गुण भी देखता है
जो मिल न सका कुछ ऐसा
फिर प्यार गुम भी हो जाता है
जब प्यार करते हो किसी लडकी से
तो प्यार में कुर्बान होना सीखो
अपनी जान बनाने से पहले
उसकी जान बनना सीखो
प्यार संभालना सब के बस की बात नहीं
जान को सदा साथ रखना सब की औकात नहीं
आजकल का प्यार पल में हवा हो जाता है
जैसे हीं कोई बडा माल कांटे में फंस जाता है
प्यार को रखिए सदा संभालकर
खुदा की नेमत कोई ले जाए न निकालकर
©abhidilse