J

राजीनामा

पुलिस आयी थी
पकड़ कर ले गयी
उसको
जिसने मुझे धमकाया था,
मेरे साथ मार पीट की
मारने की धमकी दी
पर
गांव के पंचो ने
मुझे बांधकर अपनी बातो में,
'राजीनामा'के नाम पर
मुकदमे के कागज
मुझसे ही खारिज करवा दिये।
वाह पंचो।।
©jasuram