V

Rich/Poor

क्या वो अमीर है जो tension के कारण दवाई खाकर सोता है?
या फिर वो अमीर है जो आधी रोटी खाकर, पानी पीकर आराम से सोता है?
क्या वो अमीर है जो क्लब में पार्टी करके त्यौहार मनाता है?
या फिर वो अमीर है जो अपने परिवार के साथ घर पर ही त्यौहार मनाता है?
क्या वो अमीर है जो fashion के नाम पर दुपट्टा ओढ़ना बेइज्जती समझते है?
या फिर वो अमीर है जो तहजीब के लिए दुपट्टे से सिर ओढ़ लेती है?
क्या वो अमीर है जो A. C. की हवा खाकर खुद को, कुदरत को नुक्सान पहुँचा रहे है?
या फिर वो अमीर है जो तारों की छांव में कुदरत का आनंद उठा रहे हैं?
अमीर कितना भी अमीर हो, लेकिन वो अपना कल नहीं खरीद सकता,
लेकिन गरीब कितना भी गरीब है, वो अपना कल बदल सकता है,
गरीबी आदमी के कपड़े उतार देती है तो
अमीरी औरत के.....
गरीब रिश्ते बनाते वक्त दिल देखता है तो,
अमीर दौलत.....
गरीब कर्जदार हो जाए तो संग होता है परिवार,
अमीर कर्जदार हो जाए तो हो जाता है फरार,
गरीब खाना ना मिलने के कारण खाना छोड़ देता है,
और अमीर Diet के चक्कर में....
गरीब किराया देकर सफर करता है, और
अमीर V. I. P. कोटे में.....
अमीर बनना है तो दिल की गरीबी निकाल कर अमीर बनना सीखो,
बनना है तो गरीब को नहीं, गरीबी को काटने वाली शमशीर बनना सीखो।
🌹🌹🌹
©vikasgarg